फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंत्र-मंत्र से धन दुगुना करने के नाम पर जंगल में ले जाकर की ठगी, जानिए कैसे...

Sat, 08 Jul 2017 04:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीनों ठग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तंत्र-मंत्र के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन ठगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उदयपुर के मावली में तंत्र-मंत्र से धन दोगुना करने का दावा कर कुछ लोगों ने तीन ग्रामीणों से करीब तीन लाख रुपए नगद और पांच तोला सोना ठग लिया। पीड़ितों ने घासा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं तीनों ठगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार मोहन पुत्र कालू निवासी मांगथला को दो माह पूर्व पप्पू डांगी निवासी गुड़ली ने बताया कि देलवाड़ा में उसका एक परिचित है जो धन दो गुना कर देता है। इसकी बात मोहन ने अपने मित्र प्यारा से की। इसके बाद मोहन, पप्पू और प्यारा मावली राड़ा निवासी भगा गायरी निवासी से मिलने के लिए उसके घर गए। भगा ने बताया कि उसका मित्र शंकर कालबेलिया तंत्र विद्या से धन दोगुना कर देता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

तंत्र के लिए बुलाया,फिर पीटकर भगा दिया

डेमो इमेज
फिर ये तीनों एक जून को ढाई लाख रुपए के साथ शंकर को देने पहुंचे। यही नहीं पीड़ितों ने फिर 17 जून को 50 हजार व पांच तोला सोना शंकर और उसके साथी को और दे दिया। फिर गोदा व शंकर इन तीनों को जंगल में लेकर गए और वहां तंत्र विद्या शुरू की। अचानक वहां दो -तीन आदमी आए और पप्पू, मोहन और प्यारा को मारपीट कर भगा दिया। 

दूसरे दिन ये तीनों शंकर के पास रुपए लेने गए। उन्होंने कहा कि तांत्रिक विद्या में विघ्न होने से रुपए गायब हो गए। इस पर मोहन ने घास थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस तीनों ठगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें