प्रोफेशनल बॉक्सिंग में देश के सबसे सफल मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने आज जयपुर की धरती पर इतिहास रच दिया। विजेंदर ने लगातार 10वीं फाइट जीतते हुए अपने परफेक्ट 10 के वादे को पूरा किया है। उन्होनें घाना के बॉक्सर अर्नेस्ट अमुजु को हराते हुए एशिया पैसिफिक और सुपर मिडिलवेट के अपने खिताब को बचा लिया है।
जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में आखिरी राउंड में भारत के विजेंदर सिंह और घाना के बॉक्सर अर्नेस्ट अमुजु के बीच ये मुकाबला खेला गया जिसमें विजेंदर ने तीन राउंड के दौर में घाना के बॉक्सर अमुजु को क्रमश: 100-90,100-90,100-90 से हराया। घाना के 34 वर्षीय बॉक्सर अमुजु इस मुकाबले में विजेंदर सिंह के आगे कहीं भी नहीं टिक पा रहे थे।