फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: संकटमोचक के दरबार में पहुंची वसुंधरा राजे, खोले के हनुमान जी के किए दर्शन

Mon, 17 Oct 2022 09:06 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

वसुंधरा राजे ने खोले के हनुमान जी के दर्शन कर प्रदेश के सुख-शांति की कामना की। उन्होंने मंदिर में आमजन के बीच बैठकर रामकथा सुना।
विज्ञापन
वसुंधरा राजे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव है। इसको लेकर एक बार फिर पूर्व मंख्यमंत्री वसुंधरा राजे काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। राजे इनदिनों देवी-दर्शन में जुटी हुई हैं। अब तक वो करीब नौ देवी-देवताओं के मंदिरों में धोक लगा चुकी हैं। अब रविवार शाम वसुंधरा राजे ने जयपुर के खोले के हनुमानजी मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने हनुमान जी के दर्शन कर प्रदेश में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वसुंधरा राजे ने मंदिर परिसर में संत मुरलीधर महाराज द्वारा रामकथा प्रवचन सुना। इस दौरान उन्होंने आमजन के बीच बैठकर रामकथा का लाभ लिया। कार्यक्रम के अंत में वसुंधरा राजे ने कथावाचक संत मुरलीधर महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके बाद राजे ने कथावाचक में पहुंचे बड़ी संख्या में भक्तों को संबोधित भी किया। 

बता दें कि राजे शनिवार को सीकर के शकम्भरी माता के दरबार पहुंची थी। शकम्भरी माता के दर्शन के बाद राजे ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तैयार हो जाओ, अब मैदान में पसीना बहाने का समय आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें