फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसुंधरा और उनकी बहू की उड़ान, पायलट हैं परेशान

Tue, 04 Apr 2017 01:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
निहारिका राजे
विज्ञापन
धौलपुर उपचुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीतिक माहौल गर्म है। जहां एक ओर भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में कार्यकर्ताओं के बगावती सुरों ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है।
विज्ञापन


धौलपुर सीट पर नौ अप्रेल को होने वाले मतदान से पूर्व प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह और उनकी पत्नी निहारिका इन दिनों जबरजस्त प्रचार में जुटे हैं। दुष्यंत सिंह व निहारिका धौलपुर विधानसभा के प्रत्येक गांव में जाकर पार्टी प्रत्याशी शोभारानी कुशवाह को जिताने की अपील कर रहें है। वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रतिदिन प्रचार का फीडबैक लेकर नेताओं व कार्यकर्ताओं को निर्देश दे रही है।

धौलपुर विधानसभा सीट पर गुर्जर वोट काफी हैं और निहारिका भी गुर्जर समाज से हैं। इस कारण वसुंधरा राजे ने उन्हें प्रचार में लगा दिया है। इससे पूर्व इस सीट से बीएसपी से प्रत्याशी बी.एल. कुशवाह विधायक थे। लेकिन हत्या के मामले में फंसने के कारण उनकी विधायकी चली गई और वे जेल में भी हैं। इसके बाद उनकी पत्नी शोभारानी भाजपा में शामिल हो गईं और भाजपा के टिकट पर वे चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


इधर, पिछले करीब दस दिन से धौलपुर में डेरा डाले पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कांग्रेस प्रत्याशी बनवारी लाल शर्मा के लिए चुनाव प्रचार में जुटे पायलट को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बागी तेवरों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का एक बड़ा गुट एक—दो दिन में भाजपा में सम्मलित हो सकता है।

धौलपुर उपचुनाव में चुनाव प्रचार सात अप्रेल को समाप्त होगा। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने पुख्ता तैयारी की है। इसके लिए आयोग सुरक्षा बलों की नौ कंपनियां तैनात की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें