फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'महाराणा' का प्रताप, जानेगा देश का बच्चा-बच्चा

Sun, 28 May 2017 03:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
महाराणा प्रताप
विज्ञापन
हल्दीघाटी के युद्द में दुश्मन के छक्के छुड़ाने वाले राजस्थान के महाराणा प्रताप का यशगान अब देशभर की किताबों में जगह पा सकता है। राजस्थान के शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी की पहल के बाद राजस्थान स्कूली शिक्षा के कोर्स में वीर-वीरांगनाओं की कहानी शामिल करने की कवायद की गई। इसमें महाराणा प्रताप प्रमुख थे। इसी तर्ज पर यूपी और एनसीईआरटी में भी यह कवायद की जा सकती है।
विज्ञापन


दरअसल राजस्थान में कुछ इतिहासकारों ने कहा था कि हल्दीघाटी की लड़ाई महाराणा प्रताप ने जीती थी। इसके बाद से ही माहौल बनने लगा। तब शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने भी इसका समर्थन करते हुए राजस्थान के स्कूली शिक्षा पाठ्यक्रम में महाराणा प्रताप को शामिल किया जाना तय किया। उनकी इस पहल को काफी तारीफ भी मिली। इसके बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार के शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा राजस्थान आए तो वे इससे प्रभावित हुए, उन्होंने भी यूपी के कोर्स में महाराणा प्रताप के यशगान को स्थान दिलाने की बात कही। इसी के साथ महाराणा प्रताप के यशगान को एनसीईआरटी कोर्स में जगह दिलवाने का आश्वासन केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी दिया।

सब कुछ सही रहा तो हल्दीघाटी की कहानियां अब देश भर के स्कूलों की किताबों में पढ़ने व बच्चों से सुनने को मिल सकती है। गौरतलब है कि राजस्थान में अकबर को अकबर द ग्रेट कहने के साथ ही महाराणा प्रताप को भी महान कहे जाने की बात भी सामने आई थी। इसका इतिहासकारों ने भी समर्थन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें