फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जिसे बताया गो-तस्कर, उसके लिए 50 लाख रुपए के मुआवजे की मांग

Tue, 14 Nov 2017 10:49 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
उमर खान परिजन
विज्ञापन
चोरी की पिकअप में गो-तस्करी कर रहे गो-तस्कर उमर खान की हत्या के मामले में 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की जा रही है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार परिजनों ने जयपुर पुलिस कमिश्नर अजीत सिंह से मुलाकात की। परिजनों ने उमर खान की हत्या के मामले में आरोपी गो-रक्षकों व पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही उमर के परिवार को 50 लाख रुपए के मुआवजे व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग का पत्र डीजीपी को सौंपा गया है।

गौरतलब है कि अलवर के रामगढ़ में नौ नवंबर की रात को गो-तस्करों व गो-रक्षकों के बीच हुई फायरिंग में गो-तस्कर उमर खान की मौत हो गई थी। जबकि एक गो-तस्कर ताहिर गंभीर रुप से घायल हो गया था एक अन्य गो-तस्कर जावेद अभी तक सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चोरी की पिकअप में था गो-वंश, दोनों ओर से हुई थी फायरिंग

डेलिगेशन मिला डीजीपी से
गौरतलब है कि अलवर पुलिस मृतक उमर व उसके साथियों को गो-तस्कर बता चुकी है। पुलिस के अनुसार ये लोग आदतन अपराधी ​थे और चोरी की पिकअप में गोवंश ले जा रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि फायरिंग एक तरफा नहीं हुई थी। उमर व उसके साथियों और कथित गो-तस्करों के बीच फायरिंग दोनों ओर से हुई थी।

वहीं पुलिस ने कथित दो गो-रक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चार लोग फरार बताए जा रहे हैं। इसी बीच गो-रक्षकों पर कार्रवाई की मांग करते हुए उमर खान के परिजनों ने अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया है। उमर खान के परिजनों ने सोमवार को जयपुर में प्रदर्शन भी किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें