फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री जी, आश्वासन से नहीं चलेगा अब काम, कार्रवाई करो

Wed, 20 Sep 2017 04:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मृतक व्यापारी के आवास पर यूडीएच मंत्री(गोले में) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जोधपुर में सरे बाजार व्यापारी वासुदेव सिंधी की गोली मारकर हत्या करने की घटना के बाद यहां लोगों में भारी रोष व्याप्त है। इसी के चलते गुस्साए लोगों ने यहां यूडीएच मंत्री को भी नहीं बख्शा और उन्हें खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन


दरअसल, घटना के बाद राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी आज यहां मृतक व्यापारी के घर उसके परिजनों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मंत्री ने पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड से भी बंद कमरे में बात की और उन्हें जल्द कार्रवाई करने को कहा।

जैसे ही मंत्री श्रीचंद कृपलानी यहां सरदारपुरा स्थित व्यापारी के आवास से बाहर निकले गुस्साए लोगों ने उनका घेराव किया। लोग बोले, अब उन्हें आश्वासन नहीं कार्रवाई चाहिए। इस पर लोगों से समझाइश करते हुए बड़ी मशक्कत के बाद मंत्री यहां से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें