फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले, महिला मुख्यमंत्री होने पर भी सड़क पर बैठी हैं महिलाएं

Wed, 20 Sep 2017 04:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सवाल उठाया है कि राज्य में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाएं सड़क पर बैठी हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


मामला अलवर से जुड़ा है यहां आज कंपनी बाग में शहीद स्मारक पर पिछले 20 दिन से आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की ओर से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और बड़ी संख्या मे कांग्रेसी नेता धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा और लोकसभा में उठाने का आश्वासन दिया। जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की ओर से घोषणा पत्र में जो वादे किए गए हैं उनको पूरा नहीं किया जा रहा। राज्य की मुख्यमंत्री महिला होते हुए भी महिलाओं की सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जितेंद्र सिंह के पहुंचने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें