68 किलो डोडा चूरा के साथ पकड़ी गई कार
- फोटो : amar ujala
उदयपुर जिले की गोगुन्दा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए 68 किलो डोडा चूरा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गोगुन्दा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की लाखों रुपए का अवैध डोडा चूरा को तस्करी कर सिरोही की ओर ले जा रहा है। इस पर गोगुन्दा थानाधिकारी मय जाब्ता टोल नाके के आगे नाकाबंदी की।
इस दौरान दिल्ली नम्बर की एक गाड़ी का ड्राइवर नाकाबंदी देखकर वहां से भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कार की तलाशी में पुलिस को डोडा चूरा से भरे छह कट्टे बरामद हुए। इसका वजन 68 किलोग्राम है। पुलिस के अनुसार बरामद डोडा चूरा की कीमत करीब चार लाख रुपए है।