एयरपोर्ट पर लैंड करते समय एक फ्लाइट का टायर फट गया, जिससे यात्रियों की जान सासंत में आ गई।
मामला जयपुर के सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का है जहां आज सुबह दिल्ली से जयपुर आ रही जेट एयरवेज की फ्लाइट 9w-2459 जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी कि अचानक विमान का टायर फट गया।
गनीमत यह रही कि पायलट ने अपनी सूझबूझ के चलते विमान को सुरक्षित रनवे पर उतार लिया था बाद में ग्राउंड ड्यूटी स्टाफ ने यात्रियों को सुरक्षित प्लेन से बाहर निकाल लिया। बताया गया है कि इस फ्लाइट को दिल्ली से जयपुर पहुंचने के ठीक बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना होना था। फिलहाल प्लेन को स्टेट हैंगर पर खड़ा किया गया है और टायर बदलने के साथ उसकी तकनीकी जांच की जा रही है।