फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंजॉयमेंट के लिए कारों के शीशे फोड़ने वाले दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे

Tue, 08 Aug 2017 07:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े वारदात को अंजाम देने वाले युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एंजॉयमेंट के लिए कारों के शीशे तोड़ने वाले दो पढ़े लिखे युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जानकारी के अनुसार अलवर में 1 जुलाई की रात को दो गाड़ियों के शीशे तोड़ने वाले दो आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


अरावली विहार थाना पुलिस ने विवेकानंद नगर निवासी विशाल उर्फ कालू और काला कुआं निवासी प्रवीण उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जिसमें दोनों आरोपियों ने गाड़ियों के शीशे तोड़ने की बात कबूल की।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने रात को सागर जलाशय के समीप जमकर शराब पी और एंजॉयमेंट के लिए शहर के अलग-अलग स्थानों में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन


इससे पहले काला कुआं निवासी भागचंद सैनी और बाबूलाल ने अपने काला कुआं स्थित मकान में खड़ी दो कारों के शीशे तोड़ने की रिपोर्ट 1 जुलाई को अरावली विहार थाने में दर्ज कराई थी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रवीण ने उत्तराखंड यूनिवर्सिटी से शास्त्री की डिग्री ली हुई है वहीं विशाल 12वीं पास करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

गौरतलब है कि अभी दो दिन पहले भी अलवर शहर में बदमाशों ने करीब 100 गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले थे जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। इस घटना में बदमाशों ने मजिस्ट्रेट की कार को भी नहीं छोड़ा और उसे काफी नुकसान पहुंचाया था। अब पुलिस द्वारा गाड़ियों के कांच तोड़ने के मामले में इन दो युवकों की गिरफ्तारी से कई अन्य वारदातें भी खुल सकती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें