फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर के विमंदित गृह में आग लगने से दो झुलसे, एक किशोर की मौत, हीटर में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

Sun, 25 Dec 2022 08:06 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दोनों युवक कमरे में सो रहे थे। तभी कमरे में आग लग गई। हादसे में दोनों युवक झुलस गए। दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
आग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के विमंदित गृह में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। विमंदित गृह में शनिवार सुबह आग लग गई। जिससे कमरे में सो रहे दो किशोर झुलस गए। आग लगने से एक किशोर की मौत हो गई।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसे में जसवंत (16 साल) निवासी बांसवाड़ा की मौत हो गई। झुलसी हालत में शुभम जैन (15) को अस्पताल ले जाया गया। जसवंत और शुभम शुक्रवार रात को दोनों कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान कमरे में लगे हीटर में शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। हादसे में दोनों युवक झुलस गए। दोनों युवकों की चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने दोनों को बचाया। उसके बाद दोनों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान जसवंत की मौत हो गई। 


सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया, जिसने सबूत जुटाए। पुलिस ने जसवंत का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें