फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस, दो की मौत

Thu, 14 Sep 2017 12:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
एक बस हाईटेंशन लाइन को छू गई और बस में करंट दौड़ गया और उसमें आग लग गई। दो जने मारे गए। घटना से हड़कम्प मच गया।
विज्ञापन


ये घटना श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में आज घटी। हाईटेंशन लाईन को छूने के बाद बस में आग लग गई जिसमें करीब दो सवारियों की मौत हो गई। इस घटना में 4 से 5 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह करीब 8 बजे की है जब श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ से रवाना हुई बस उधमसिंह चौक से नाहरांवाली रोड के बीच ढीले हाईटेंशन लाइन के तारों से छू गई। तार छूने के बाद बस में करंट दौड़ गया और बस जल उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आंदोलन के चलते ड्राइवर ने लिया था शॉर्ट कट

डेमो इमेज
जानकारी के अनुसार बस में करीब तीस सवारियां मौजूद थीं। तार के सम्पर्क में आते ही बस में एकाएक आग लग गई, जिससे सवारियों बस से बाहर निकलने की भगदड़ मच गई।

घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की मदद से मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया वहीं घायलों को भी अस्पताल पहुंचाया गया। सरकार ने इस हादसे में मरने वालों को 50 50 हजार रुपए बतौर मुआवजा और घायलों को 5-5 हजार रुपए देने का घोषणा की है।

बताया गया है कि श्रीगंगानगर जिले में भी किसान आंदोलन के चलते यातायात बुरी तरह से प्रभावित है। इसी के चलते ये बस इलाके की छोटी मोटी गलियों में से निकालकर सवारियां भर रही थी जिसके बाद ये हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। गनीमत ये रही कि वक्त रहते सवारियां बस से नीचे कूद गई वरना कई लोगों की जान जा सकती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें