फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: बंदूक दिखाकर दो बदमाशों ने पांच मिनट में बैंक से लूटे दस लाख रुपये, बैंककर्मी की बाइक लेकर हुए फरार

Mon, 06 Mar 2023 02:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

डीसीएम चौक स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में हथियारों से लैस दो नकाबपोश बदमाशों ने की दस लाख की लूट। सूचना पर पहुंची पुलिस जयपुर शहर में करवाई नाकाबंदी। लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस।
विज्ञापन
जयपुर में बैंक लूट - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में बैंक लूट की वारदात को अंजाम देते हुए बदमाशों ने दस लाख रुपये लूट लिए। शहर के अजमेर रोड स्थित डीसीएम चौराहे पर इंडियन ओवरसीज बैंक में दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह दस बजकर आठ मिनट पर बैंक खुलते ही हथियारों से लैस दो नकाबपोश बदमाश बैंक में दाखिल हुए और बंदूक के बल पर बैंक कर्मियों को बंधक बना लिया। आरोपियों ने बंदूक के बल पर बैंक की तिजोरी खुलवाई और नकदी से भरा बैग लेकर पांच मिनट में ही लूट को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाश बड़े आराम से बैंक कर्मी की ही मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन




शहर में कराई नाकाबंदी
डीसीएम स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में लूट की सूचना की जानकारी लगते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जयपुर शहर में तुरंत ही नाकाबंदी कराकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आसपास पूछताछ कर सुराग जुटाने मे लगी हुई है। फुटेज में देखा गया कि बाइक सवार दोनों बदमाश ने अपने चेहरे ढके हुए थे। एक ने हेलमेट और दूसरे ने कपड़े से मुंह को ढक रखा था। पुलिस फुटेज और मोटरसाइकिल के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें