फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के हाथों में है तिवाड़ी का रिमोट, दो मंत्रियों ने लगाया निशाना

Sun, 28 May 2017 12:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वसुंधरा राजे और घनश्याम तिवारी।
विज्ञापन
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर तीखे हमले करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक घनश्याम तिवाड़ी पर अब प्रदेश के दो केबिनेट मंत्रियों ने जुबानी हमला किया है। तिवाड़ी पर आरोप लगाए गए है कि वे कांग्रेस का रिमोट कंट्रोल है ओर वह भाजपा को दीमक की तरह खा रहें है।
विज्ञापन



राजस्थान में शनिवार को अचानक एक ई—मेल चर्चा में आया। जिसमें केबिनेट मंत्री यूनुस खान और प्रभुलाल सैनी के हस्ताक्षर है। मेल में लिखा है कि तिवाड़ी पहले यह बताएं कि उनके पास जो हजारों करोड़ की संपत्ति है वह कहां से आई है। साथ सीकर सहित अन्य स्थानों पर जो जमीन है उसे खरीदने के पैसे कहां से आए। मेल में लिखा है जब घनश्याम तिवाड़ी राजनीति में आए थे तो उनके पास कुछ नहीं था। हालांकि यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि ई—मेल दोनों मंत्रियों ने ही जारी किया है या नहीं।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से घनश्याम तिवाड़ी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ विरोध के स्वर तेज कर दिए है। पार्टी में हाशिए पर चल रहें तिवाड़ी ने राजे पर सरकारी बंगले को हड़पने के प्रयास का आरोप तक लगा दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें भाजपा की अनुशासन समिति की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें