एक तेज रफ्तार बोलेरो और दो बाइकों में हुई जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जैसलमेर के नहरी क्षेत्र चारणवाला ब्रांच में बोलेरो व मोटरसाईकिलों की भिड़ंत में दो जनों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार चारणवला ब्रांच के 155 आरडी पुलिया पर दर्दनाक हादसा घटित हुआ। 155 आरडी पुलिया पर एक तेज रफ्तार बोलेरो कार की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। वहीं बोलेरो गाड़ी ने पुलिया पर खड़ी एक अन्य बाइक को भी टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार चिन्नू निवासी इलियास खां व अमीन खां गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो सवार लोग मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को नाचना अस्पतालय लेकर रवाना हुई ,लेकिन रास्ते में अमीन खां ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर घायल इलियास खां को बीकानेर रेफर कर दिया गया। बीकानेर रेफरल के दौरान बीच रास्ते में ही इलियास खां की भी मृत्यु हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर बोलेरो कार को जब्त कर लिया है तथा बोलेरो चालक की तलाश जारी है।