यदि आप रेलवे स्टेशन पर मिलने वाली कोल्ड ड्रिंक पीने की सोच रहे हैं तो जरा संभल जाएं। यहां ये कोल्ड ड्रिंक कैसे बनाई जा रही है इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर ये वीडियो राजस्थान के कोटा में स्थित मोड़क रेलवे स्टेशन का है। इसमें यहां दो शख्स नामी कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलों में खुद की बनाया हुआ मीठा पानी भर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि ब्रांडेड कोल्ड ड्रिंक्स की खाली बोतलों में ये दोनों लोग पानी में कलर घोलकर उसे ठीक उसी तरह भर रहे हैं। साथ ही दिखाई दे रहा है कि किस तरह से यहां सेहत से खिलवाड़ करने की पूरी तैयारी है। इसके बावजूद रेलवे की ओर से यहां कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।