फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, सीवर प्लांट का वॉल खोलने के दौरान हुआ हादसा

Fri, 18 Nov 2022 03:35 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने तीनों को मलबे से बाहर निकाला। एक मजदूर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
सीवर प्लांट में हादसा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के कालवाड़ इलाके में सीवर प्लांट की रखरखाव के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। मजदूर सीवर प्लांट में नीचे उतर कर वॉल्व की लीकेज ठीक करने गए थे, इसी दौरान ऊपर से मलबा ढह गया। जिसमें तीन मजदूर दब गए।

विज्ञापन

हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। मजदूरों के प्लांट के मलबे में दबे होने की जानकारी मिलने पर सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने मशीन चालू कर पहले मलबे को बाहर निकाला। जिसमें तीनों मजदूरों को निकाला गया। तीनों को निजी अस्पताल भेजा गया, जहां पर दो की मौत हो गई। एक की हालत में सुधार हुआ है।


मृतकों की पहचान कालवाड़ निवासी विनोद और सन्नी के रूप में हुई हैं। दोनों की शवों को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पर कुछ समय बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम होगा। बताया जा रहा है कि मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ही सीवर में उतरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें