फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से मासूमों की मौत

Tue, 26 Sep 2017 04:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
पशुओं के लिए पीने का पानी लेने गए दो मासूमों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना बांसवाड़ा जिले के सल्लोपाट थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन


यहां आज सुबह बिना मुंडेर के कुएं में गिर जाने से दो मासूमों की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया गया है कि दोनों मासूम पशुओं के लिए पीने का पानी लेने गए थे और अचानक पांव फिसल जाने से कुएं में जा गिरे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया। 
विज्ञापन


इधर,घटना की जानकारी मिलते भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस थाने के लालसिंह ने बताया कि यह घटना क्षेत्र के रोहनवाड़ी गांव में सुबह 10:30 बजे की है। घटना में 9 वर्षीय पायल पुत्री रामू सिंघाड़ा और 8 वर्षीय पुत्र कानू सिंघाड़ा की मौत हो गई।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें