दो आईपीएस को राष्ट्रपति पदक, 16 को पुलिस पदक
- फोटो : Amar Ujala
71वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर पन्द्रह अगस्त को आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय समारोह में राजस्थान पुलिस के दो आईपीएस अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। जबकि 16 पुलिसकर्मी पुलिस पदक से सम्मानित होंगे।
कल स्वतंत्रता दिवस समारोह राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा। जिसमें समारोह की मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे इन 18 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पदक देकर सम्मानित करेंगी। यह पदक पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं प्रदान करने पर दिया जाएगा।
आईजी (मुख्यालय), राजस्थान संजीव कुमार नार्जरी ने बताया कि भूपेन्द्र कुमार दक, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, आयोजना एवं कल्याण,राजस्थान,जयपुर व उमेश मिश्रा, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस एवं एसओजी, राजस्थान, जयपुर को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा।
नार्जरी ने बताया कि ने बताया कि इन पदकों की घोषणा स्वाधीनता दिवस-2016 के अवसर पर गई थी। यह पदक गणतन्त्र दिवस-2017 के अवसर पर प्रदान किये जाने थे किन्तु अपरिहार्य कारणों की वजह से इस वर्ष स्वाधीनता दिवस-2017 को प्रदान किये जा रहे है।
इन 16 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक
पुलिस पदक
- फोटो : फाइल फोटो
आईजी नार्जरी ने बताया कि सराहनीय सेवाएं प्रदान करने पर भंवर लाल मीणा, महानिरीक्षक पुलिस,कानून एवं व्यवस्था, राजस्थान, जयपुर, विशाल सिंह, प्लाटून कमाण्डर, 13वीं बटा0 आरएसी, चैनपुरा,जयपुर(सेवानिवृत), केशव कुमार, पुलिस निरीक्षक, पुलिस दूरसंचार, जयपुर, भंवर सिंह, प्लाटून कमाण्डर, तृतीय बटा., आरएसी, बीकानेर, रामबाबू सिंह कुम्हार, प्लाटून कमाण्डर, 8वीं बटा.,आरएसी, दिल्ली, रविन्द्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक,पुलिस लाईन,कोटा ग्रामीण, मांगीलाल विश्नोई, सहायक उप निरीक्षक, थाना सांचोर ,जिला जालौर, मोहन सिंह भाटी, सहायक उप निरीक्षक, थाना संकरा जिला जैसलमेर, कैलाश चन्द्र गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक, सीआईडी, विशेष शाखा, जयपुर, अनिल कुमार, हैड कानि.13, 5वीं बटा0, आरएसी, जयपुर, धारूराम, हैड कानि. 4, पीटीसी, जोधपुर, राकेश कुमार, हैड कानि. 228, कार्यालय अतिरिक्त आयुक्त(मुख्यालय), आयुक्तालय,जयपुर, अचल सिंह राजपूत, हैड कानि. 30, पीटीएस. बीकानेर, घीसा लाल बाजिया, कानि. 308, प्रथम बटा., आरएसी, जोधपुर, मांगू सिंह, कानि. 944, द्वितीय बटा., आरएसी, कोटा एवं प्रहलाद चन्द शर्मा, कानि. 37, एससीआरबी, जयपुर को पुलिस पदक प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।