फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु सेना के पायलटों ने अचानक कोर्ट परिसर में उतारे हैलिकॉप्टर, जानिए क्यों...

Tue, 24 Oct 2017 05:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बालेसर कोर्ट परिसर में उतरे सेना के दो हैलिकॉप्टर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
वायु सेना ने आज आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फाइटर प्लेन से कमाल दिखाया, वहीं यहां दो पायलटों को अपने हैलिकॉप्टर कोर्ट परिसर में उतारने पड़े।
विज्ञापन


मामला जोधपुर का है, जहां जोधपुर से जैसलमेर की तरफ उड़ान भरने के दौरान वायु सेना के दो हैलिकॉप्टरों को निकटवर्ती बालेसर कस्बे के कोर्ट परिसर में प्रिकॉशनेरी (एहतियातन) लैंडिंग करानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार वायु सेना के एक हैलिकॉप्टर के पायलट को उसमें कोई तकनीकी खामी की आशंका हुई, जिससे उसने तुरंत फैसला लेते हुए उसे बालेसर स्थित कोर्ट परिसर में उतार दिया। हैलिकॉप्टर के ही पीछे आ रहे दूसरे हैलिकॉप्टर के पायलट ने पहले हैलिकॉप्टर को एस्कॉर्ट करते हुए उसके साथ कोर्ट परिसर में लैंडिंग की।
विज्ञापन


अचानक कोर्ट परिसर के मैदानी भाग में एकसाथ उतरे दो हैलिकॉप्टर को उतरता देख लोगों में चर्चा का विषय बन गया और आस-पास भारी संख्या में लोग हैलिकॉप्टर को देखने के लिए जमा हो गए। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन

इमरजैंसी लैंडिंग से अलग होती है प्रिकॉशनेरी लैंडिंग

बालेसर में प्रिकॉशनेरी लैंडिंग के बाद उतरा वायुसेना का हैलिकॉप्टर - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार वायुसेना में विमानों और हैलिकॉप्टरों की कराई जाने वाली प्रिकॉशनेरी लैंडिंग काफी सुरक्षित और खतरे से कोसों दूर होती है। इसमें पायलटों को किसी तरह का जोखिम नहीं लेना पड़ता है। बस हैलिकॉप्टर में मौजूद सुरक्षा तंत्र पायलट को इसकी सूचना सांकेतिक रूप से दे देता है।

संकेत पाते ही यदि पायलट चाहे तो उड़ान जारी रख सकता है या फिर उसे मौके पर उतारा जा सकता है। आज जोधपुर में भारतीय वायुसेना के पायलट ने यही किया और एहतियात के तौर पर हैलिकॉप्टर को खाली जगह देखकर लैंड कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें