फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली नंबर की कार में मिला 90 किलो नशीला पदार्थ

Tue, 08 Aug 2017 01:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बाप थाना पुलिस द्वारा डोडा पोस्त तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए दोनों डोडा पोस्त तस्कर और साथ में मौजूद पुलिस टीम के अधिकारी और जवान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मादक पदार्थ तस्कर अब लग्जरी गाड़ियों को नशे के सामान की तस्करी में इस्तेमाल कर रहे हैं जिनमें नशे के सामान की बड़ी खेप को बाजार में पहुंचाने का काम आराम से किया जा सकता है। जोधपुर पुलिस ने एक ही सप्ताह के भीतर डोडा पोस्त तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बाप थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 
विज्ञापन


पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान लग्जरी वाहन से डोडा पोस्त तस्करी का पर्दाफाश करते हुए वाहन को जब्त किया।  लग्जरी कार से 90 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर पुलिस ने दो अंतर राज्य डोडा तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

फिलहाल पुलिस दोनों तस्करों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। बाप थाना पुलिस को सूचना मिली थी की दिल्ली नंबर की लग्जरी कार में डोडा पोस्त भरकर ले जाया जा रहा है। इस पर बाप थानाअधिकारी किशोर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने थाने के सामने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन

जोधपुर में एक हफ्ते में दूसरी बार बड़ी कार्रवाई

डेमो इमेज
नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने दिल्ली नंबर की लग्जरी कार को रुकवा कर कार की तलाशी ली तो तलाशी के दौरान कट्टो में भरे हुए कार में रखे करीब 90 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने कार से डोडा पोस्त बरामद कर डोडा तस्कर गुरप्रीत सिंह निवासी पंजाब और उसके साथी कादर खान को गिरफ्तार किया है।

फिलहाल पुलिस दोनों अंतर्राजीय डोडा तस्करों से तस्करी कर डोडा पोस्त लाने के स्थान के साथ ही स्थानीय तस्करों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ में डोडा तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े कुछ तस्करों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने में जुटी हुई है। गौरतलब है कि इससे पहले रायपुर मारवाड़ इलाके में भी पुलिस ने स्कॉर्पियो कार में ले जाए जा रहे 220 किलोग्राम डोडा पोस्त के कट्टो की पूरी खेप को पकड़ा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें