फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: भीषण गर्मी और लू से 8 लोग मरे

Mon, 05 Jun 2017 04:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Internet
विज्ञापन
राजस्थान में गरमी के तीखे तेवर से लोगों का हाल—बेहाल हो गया है। हालात यह है कि पिछले दो दिन में लू की चपेट में आने से आठ लोग दम तोड़ चुके है। इनमें आधा दर्जन लोगों की मौत अकेले जालौर जिले में हुई है। 
विज्ञापन


राजस्थान के जालौर जिले के बोकड़ा गांव में बीते 24 घंटे में छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार यह सभी मौत भीषण गर्मी के कारण हुई है। इनमें से चार उम्रदराज लोग थे व एक महिला करीब 45 वर्षीय थी। परिजनों का कहना है कि इनके पहले नाक से खून निकला और फिर उल्टी हुई। इसके बाद इन्होंने दम तोड़ दिया। दो मौत शनिवार देर रात्रि को हुई, जबकि चार मौत रविवार दोपहर बाद हुई। मृतकों में मूल कंवर (80), मोरकी देवी (45), भोलाराम (70), उमराव कंवर (60), भंवर कंवर (80) व पांची देवी (70) सम्मलित है। 

अलवर: शराब और तेज गर्मी ने ली जान

अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित नेहरू गार्डन के समीप रविवार शाम मिले शव की शिनाख्त अलवर के लाल डिग्गी  स्थित तंवर कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रदीप सिंह की मौत अत्यधिक शराब के सेवन और तेज गर्मी के कारण हुई है जिसका बोर्ड द्वारा सामान्य चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार प्रदीप सिंह लंबे समय से शराब का आदी था और कुछ दिन से घर से गायब था। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

जैसलमेर: रेगिस्तान में बरस रहे अंगारे, एक ने तोड़ा दम

भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। सोमवार को सुबह से ही सूर्य देवता के तेवर तीखे होते गए और दोपहर के वक्त तो लोगों का घरों से निकलना ही दुभर हो गया।

जानकारी के अनुसार नाचना गांव में लू व तापघात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील के राईकान की ढाणी निवासी सुखराम गांव में ट्रक चलाने का कार्य करता था। भीषण गर्मी की चपेट में आने से सुखराम को रविवार की शाम नाचना के स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। वहीं उपचार के दौरान सुखराम ने दम तोड़ दिया। सुखराम के परिजनों को उसकी मौत की सूचना फोन पर दी गई। सोमवार को उसके परिजन उसके शव को गांव लेकर रवाना हो गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें