फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन से ज्यादा वारदात करने वाले दो डकैतों को दबोचा

Mon, 18 Sep 2017 08:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक के बाद एक वारदात करके पुलिस की नाक में दम कर देने वाले कुख्यात डकैत गिरोह के दो सदस्य आखिरकार कोटा ग्रामीण पुलिस की पकड़ में आ गए।
विज्ञापन


कोटा एसपी ग्रामीण के निर्देशन में गठित कैथून एसएचओ पुष्पेन्द्र सिंह आढा समेत सीआई देवेश भारद्वाज और मनोज सीकरवार की टीमों ने हॉर्डकोर अपराधी दिवान उर्फ दिवान्या और बन्नेसिंह उर्फ बन्ना को धर दबोचा। मूलरूप से झालावाड़ के हनोतिया लोढान के रहने वाले इन दोनों बदमाशों पर हत्या, लूट, डकैती समेत  अपराधों के 17-17 मुकदमे दर्ज हैं। एएसपी ग्रामीण पवन जैन ने बताया कि इन दोनों बदमाशों ने कोटा जिले के बपावर, कैथून और रामगंजमंडी में बीते दिनों हथियारों के बल पर लाखों की लूट और डकैती की एक के बाद एक वारदात अंजाम दी थी।

अब पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी हुई है। कोटा पुलिस अब इस गिरोह के आधा दर्जन सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए अलग- अलग जगहों पर दबिश दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें