एनडीपीएस मामलों की विशेष अदालत ने अफीम तस्करी करने वाले अभियुक्त अफसर अली को दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। सजा के साथ ही बंगाल निवासी इस अभियुक्त पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत को बताया गया कि गत वर्ष 14 मार्च को अभियुक्त सियालदाह एक्सप्रेस से जयपुर रेलवे स्टेशन पर उतरा था। पुलिस को तलाशी में उसके पास तीन किलोग्राम अफीम बरामद हुई। इस पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया।