जीआरपी थाना पुलिस ने देर रात चेतक एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफ़र कर रहे दो युवकों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से साढ़े छह लाख रुपए के नोट ज़ब्त किए। यह नोट किसी हवाला कारोबारी के बताए जा रहे हैं।
थानाधिकारी संपत राज ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे जवानों को देखकर एक युवक घबरा गया, जिसके बाद जवानो ने स्थिति को भांपते हुए उससे पूछताछ करने लगे उसे पसीने-पसीने देख उसकी जांच पड़ताल की गई तो उसके कब्जे से साढ़े छह लाख के नोट बरामद हुए।
इस संबंध में पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाया। उसके साथ एक अन्य युवक भी था, दोनों को गिरफ़्तार कर लिया गया। पकड़े गए युवक हरियाणा निवासी अग्रज सिंह और सोहन लाल है। आयकर विभाग को भी इस बारे में अवगत करवाया है।