फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में ठूंस-ठूंसकर भरे मिले दो दर्जन से ज्यादा गाय के बछड़े, देखकर गुस्साए लोग

Thu, 24 Aug 2017 03:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गौवंश से भरा ट्रक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जैसलमेर के चाचा गांव में गायों की तस्करी करने का बड़ा मामला सामने आया है। गौवंश तस्करी की खबर मिलते ही ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त हो गया। जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लाठी थाना क्षेत्र के चाचा गांव के समीप सिलोतरा तालाब के पास गौवंश से भरा ट्रक खड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस जाप्ते के साथ मौका स्थल पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक में भरे 5 बैल, 2 दर्जन से अधिक बैल के बछड़ों को कैद से मुक्त करवाया। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक मौका स्थल से फरार हो गया।

गौ-तस्करी का मामला सामने आने के बाद आज सवेरे से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। वहीं पोकरण विधायक शैतानसिंह सहित हिंदू संगठनों ने मौका स्थल पर डेरा जमाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जाप्ता चाचा गांव में तैनात कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें