देश-विदेश तक अपनी पहचान रखने वाला रामदेवरा मेला शुरू हो गया है। इसी दौरान यहां सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने खाकी को शर्मसार कर दिया। ऐसे में ग्रामीणों ने इसे रस्सी से बांध दिया।
मामला जैसलमेर से जुड़ा है। यहां के रामदेवरा में लोक देवता बाबा रामदेव मेले में डूयटी पर बांसवाडा पुलिस से आए पुलिसकर्मी रूपलाल ने खाकी को शर्मसार कर दिया। पुलिसकर्मी ने बीत देर रात गोमट गांव के एक घर में जबरन घुसने का प्रयास किया। इससे एकबारगी गांव में कोहराम मच गया। देर रात जबरन प्रवेश करने की इस घटना से घर में मौजूद महिलाओं ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर आसपास के घरों के लोग भी मौके पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मी रूपलाल की जमकर धुनाई की।
उसके बाद ग्रामीणों ने रूपलाल को रस्सी से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस गोमट गांव पहुंची और पुलिसकर्मी रूपलाल को उपचार के लिए पोकरण के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती करवाया। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।