पिकअप ड्राइवर और उसका साथी चिल्लाते रहे कि एक बार गाड़ी तो देख लो, पर उनके सिर कुछ और ही भूत सवार था। जब हकीकत सामने आई तो कथित गोरक्षकों के काटो तो खून नहीं। वे फिर वहां से भागते नजर आए।
मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले के सिणधरी थाना इलाके के कालुड़ी गांव का है। यहां गोतस्करी की आशंका के चलते कथित गोरक्षकों ने एक पिकअप को रुकवाया। इन्होंने बिना जांच-पड़ताल केे पिकअप में गायें होने का आरोप जड़ते हुए चालक और अन्य लोगों से मारपीट शुरु कर दी। इस दौरान ड्राइवर और उसके साथ हकीकत बयां करते रहे कि एक बार गाड़ी तो देख ले, लेकिन वे तो हाथ-पैर तोड़ने पर उतारु थे। पर जब मामला साफ हुआ तो मारपीट करने वाले गौरक्षक वहां से भाग निकले।