फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में खेलना नागवार गुजरा, आदिवासी बच्चियों की कर दी पिटाई

Sun, 18 Jun 2017 06:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के पाली में दो आदिवासी बच्चियों को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल हुई दोनों बच्चियां ममेरी बहनें हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पाली के सादड़ी थाना इलाके में सिंघाड़ा की रहने वाली मोहनी खेत पर खुदाई का काम कर रही थी। इसी दौरान जोगाराम जाट खेत पर आया और उसकी बच्चियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे उसके बच्चियां रमिला और देवली दोनों बुरी तरह घायल हो गई। 

मोहनी का आरोप है कि जोगाराम ने उसके साथ उसकी बच्चियों को भी गाली—गलौज की और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। इसके बाद मोहनी दोनों घायल बच्चियों को लेकर थाने पहुंची। बच्चियों के साथ मारपीट की जानकारी मिलने पर स्थानीय भाजपा नेता भी वहां पहुंचे और देर रात मामला दर्ज किया गया। दोनों घायल बच्चियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें