राजस्थान में भारी बारिश का असर रेलसेवाओं पर भी पड़ा है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने भारी बारिश के मद्देनजर कुछ रेलगाड़ियों के संचालन को आंशिक रद्द कर दिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा जोधपुर मंडल के भीलड़ी-समदड़ी रेलखंड के मध्य भारी बारिश के कारण ट्रेक के नीचे पानी भर जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है।
जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 74837, जोधपुर-पालनपुर रेलसेवा आज जोधपुर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द रहेगी।ऐसे ही गाड़ी संख्या 74838, पालनपुर-जोधपुर रेलसेवा कल मंगलवार को पालनपुर से रद्द की जा रही है।