बीजेपी जिला विस्तारकों के प्रशिक्षण शिविर
- फोटो : Amar Ujala
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद से लगातार देश के पिछड़े लोगों को सेवा का मकसद बनाकर हर घर तक जन हितकारी योजना को पहुंचाकर क्रांति की लहर पैदा कर दी है।
राज्यमंत्री मनन चतुर्वेदी ने यह बात रविवार को राजसमन्द जिले की भीम तहसील में मियाना गांव में आयोजित बीजेपी विस्तारक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम में मनन चतुर्वेदी ने बीजेपी जिला विस्तारकों के प्रशिक्षण शिविर में विस्तारकों को संबोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर तीन साल के कार्यकाल में बीजेपी को जनकल्याण कार्य राज्य की जनता के लिये चला रखे है। बीजेपी को विश्व की सबसे बड़ी ओर जनसंघ की पार्टी बनाकर रखने की दिशा में काम करने की आवश्यकता है ।
मनन चतुर्वेदी ने कार्यशाला में ही जनसुनवाई करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में हरिसिंह रावत मगरा विकास बोर्ड अध्यक्ष और विधायक भीम ने बीजेपी की केंद्र व राज्य सरकार की अनेक योजनाओ की जानकारी दी, जिला अध्यक्ष भंवर लाल शर्मा ने विस्तारकों को बीजेपी के इतिहास के बारे में बताया।