फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर में अब दिन में नहीं चलेंगे ट्रैक्टर—ट्रॉली

Mon, 19 Jun 2017 07:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
अजमेर में भाजपा पार्षद के बेटे की सड़क हादसे में मौत के बाद जिला कलक्टर ने शहर में सुबह 10 बजे से रात आठ बजे के बीच ट्रेक्टर ट्रॉली संचालन पर रोक लगा दी है।   
विज्ञापन


इस हादसे के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलक्टर और एसपी से मुलाकात की थी। भाजपा शहर अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि शहर में अवैध रुप से ट्रैक्टर—ट्रॉलियों का संचालन हो रहा है। ट्रैक्टर—ट्रॉली का उपयोग केवल कृषि उपयोग के लिए हो सकता है।

प्रतिनिधिमंडल ने ट्रैक्टर के साथ ही अवैध रूप से चल रही प्राइवेट बसों की भी जांच कर शहर में आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। जिला कलक्टर गौरव गोयल ने भाजपाइयों की मांग को सही ठहराते हुए आदेश जारी किए हैं कि दिन में चलने वाले ट्रैक्टर जब्त कर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें