फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंथर दिखने से डरे पर्यटक, किले में जाने से कतराए

Mon, 20 Mar 2017 02:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
नाहरगढ़ की पहाड़ी पर दिखा ये पैंथर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर के प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट्स जयगढ़ व नाहरगढ़ के रास्ते में एक पैंथर के दिखाई देने से पर्यटकों में हड़कंप मच गया। नाहरगढ़ जाते समय कार में सवार पर्यटकों को सड़क के किनारे सेफ्टी वॉल पर एक पैंथर बैठा दिखाई दिया जिसके बाद कार सवार पर्यटकों ने गाड़ी रोककर पैंथर को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन


नाहरगढ़ से जयगढ़ जाने वाले सड़क मार्ग पर पैंथर को देखने के लिए वाहनों की कतारें लग गईं और लोगों में पैंथर को देखने की होड़ मची रही। लोगों की भीड़ से घबराया पैंथर थोड़ी देर में वहां से चला गया। नाहरगढ़ में पैंथर दिखने के बाद कुछ पर्यटक घबरा गए, वहीं जयगढ़ और नाहरगढ़ का किला देखने जाने वाले पर्यटक किले की ओर जाने से कतराते नजर आए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैंथर को ढूंढने के प्रयास में जुटी।

इस इलाके में नाहरगढ़ बॉयोलॉजिकल पार्क खुलने के बाद से पैंथरों की आवाजाही काफी बढ़ गई है, क्योंकि पैंथर बायोलॉजिकल पार्क में रखे गए हिरणों का शिकार करने के लालच में इसी इलाके के आसपास विचरण करते रहते हैं और इस कारण यह नाहरगढ़,जयगढ़ के किले के आसपास भी पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नाहरगढ़ रेंज के जंगलों से निकलकर अभी कुछ दिनों पहले ही एक पैंथर आमेर के एक गांव में भी पहुंच गया था और घरों की छत पर चढ़कर शिकार ढूंंढ रहा था। इसी तरह ही जेएलएन मार्ग पर भी स्मृतिवन से निकलकर आए पैंथर फैमिली की खोज अब तक जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें