फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों से बचाने के लिए हिरणों को पेड़ से लटकाया, धरे शिकारी

Wed, 21 Jun 2017 09:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
शिकार के बाद यहां पेड़ से लटकाए हिरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान के नागौर में तीन हिरणों को गोली मारकर पेड़ से लटकाने वाले मामले का बुधवार को खुलासा हुआ है। नागौर की सदर थाना पुलिस ने इस मामले में नागौर के मूंडवा निवासी दो शिकारियों प्रभु वनबागरिया और राजू उर्फ रामेश्वर को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


शिकारियों ने पुलिस को बताया है कि तीन हिरणों के शिकार के दौरान गोली की आवाज से आस-पास के गांवों के लोग जग गए थे और मौके पर पहुंचने वाले थे। इस कारण वे हिरणों को साथ नहीं ले जा सके। एेसे में हिरणों को कुत्ते न खा लें, इस कारण उन्होंने इन्हें पेड़ से लटका दिया था। शिकारियों ने सोचा था कि वे बाद में लौटकर हिरणों को पेड़ से उतारकर ले जाएंगे। लेकिन मामला भड़क जाने के कारण उन्हें ये मौका ही नहीं मिला।

गौरतलब है कि नागौर के सांगड गांव में शिकारियों ने रविवार देर रात तीन हिरणों को गोली मार कर खेजड़ी के पेड़ से लटका दिया था। सोमवार सुबह पेड़ से लटके हिरणों को देख आस-पास के गांवों में हड़कम्प मच गया था। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है। यहां के विश्नोई समाज को जब सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने विरोध प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें