परिवहन व पुलिस विभाग की अनदेखी के चलते ओवरस्पीड वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रही है। जिसके कारण आए दिन होने वाले हादसों में लोगों की जान जा रही है।
ऐसा ही एक हादसा चुरू के सादलपुर में हुआ है। जिसमें तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सादलपुर के डोकवा गांव में एक ट्रोले ने खड़ी बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ये तीन महिलाएं हरिद्वार से आ रही थी। जबकि बस में सवार अन्य सवारियां गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।