फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन संदिग्ध आतंकवादी यहां हुए गिरफ्तार, हमले में पुलिसकर्मी हुआ था शहीद

Sat, 21 Oct 2017 12:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस की सूचना पर तीन संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ने में सफलता मिली है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार बीते 14 अक्टूबर को कश्मीर घाटी में पुलिसकर्मियों पर हुए हमले में एक जवान शहीद हो गया था। इसके बाद आरोपियों की तलाश की जा रही थी। कुलगाम एसपी की सूचना पर तीन आरोपियों को राजस्थान के मेड़ता से जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

ये तीनों संदिग्ध आतंकवादी जम्मूतवी एक्सप्रेस में सवार थे। जानकारी के अनुसार इनके नाम सोहेल अहमद, गुलाम मोहम्मद और मोहम्मद पोरा है। इसके बाद तीनों को राजस्थान एटीएस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलर्ट पर है सुरक्षा एजें​सी

फाइल फोटो।
राजस्थान एटीएस ने तीनों संदिग्धों से पूछताछ की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों आरोपियों से एटीएस को अहम जानकारियां मिली है।

वहीं आज इन तीनों संदिग्ध आतंकियों को कुलगाम पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जहां इनसे आगे की पूछताछ की जाएगी। राजस्थान में आतं​कियों की धरपकड़ को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। गौरतलब है दीपोत्सव के चलते देशभर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें