फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर के आसपास घूम रहे थे, धरे गए

Mon, 24 Jul 2017 04:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल ने भारत-पाक बॉर्डर से लगते एक गांव में तीन संदिग्धों को पकड़ा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की सीमा से लगते राजस्थान के बीकानेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में तीन लोग घूमते हुए दिखाई दिए। यहां तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इनसे पूछताछ की, लेकिन ये संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर जवानों ने इन्हें खाजूवाला पुलिस को सौंपा है। यहां इन्होंने अपना नाम मन्दीप, कुलदीप निवासी फिरोजपुर पंजाब और राजसिंह निवासी श्रीगंगानगर बताया है। पुलिस अब इन्हें अन्य सुरक्षा एजेंसियों के हवाले करेगी, जहां इनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अभी 10 दिन पहले ही बीएसएफ ने श्रीगंगानगर के कोठा इलाके एक संदिग्ध को पकड़ा था। जिसने अपना नाम मंड सिंह पुत्र राम सिंह, निवासी हरिपुरा, फजिल्का, पंजाब बताया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें