फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रब ने बनाई महमूद और मुन्नी की जोड़ी, 3 फीट है दोनों की लम्बाई

Sun, 17 Dec 2017 05:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
महमूद और मुन्नी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कहते हैं कि जोड़ियां तो ऊपर वाला बनाता है, धरती पर तो केवल रस्में निभाई जाती हैं। ये बात तीन फीट लम्बाई वाले महमूद और मुन्नी के लिए बिलकुल सच साबित हुई।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के जयपुर से जुड़ा है। यहां के घाटगेट इलाके में रहने वाले मोहम्मद कुददूस पिछले कई सालों से अपने बेटे के निकाह को लेकर चिंतित थे। उन्हें अपने बेटे के लिए लड़की नहीं मिल पा रही थी। इसका कारण बेटे की लम्बाई केवल तीन फीट होना था। ऐसे में उनके सामने समस्या थी कि आखिर इतने छोटे व्यक्ति से कौनसी लड़की निकाह करेगी। ये सोचते हुए दिनों—दिन उनके माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ती जा रही थीं।

इसी दौरान घाटगेट के अमृतपुरी में उनके पड़ोसी रहे मोहम्मद नाजिम से उनकी मुलाकात हुई। नाजिम को उन्होंने अपनी समस्या बताई। इसके बाद से ही नाजिम ने महमूद के निकाह के लिए लड़की की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर यूं बनी निकाह की बात

प्रतीकात्मक तस्वीर
मोहम्मद नाजिम वर्तमान में रामगढ़ रोड स्थित मानबाग में शिफ्ट हो गए हैं। यहां उनकी मुलाकात मुन्नी के परिवार वालों से थी। मुन्नी के ​परिजन भी उसके निकाह को लेकर परेशान थे, क्योंकि मुन्नी की लम्बाई भी केवल तीन फीट ही थी। फिर क्या था, निजाम ने मुन्नी और महमूद के निकाह की बात चलाई।

इस पर दोनों के परिवाल वाले मान गए और दोनों का धूमधाम से निकाह करना तय हुआ। इसी कड़ी में महमूद और मुन्नी की महीनेभर पहले सगाई हुई और बीती 16 दिसम्बर को दोनों का मानबाग में निकाह सम्पन्न हुआ।  निकाह में करीब 1500 शरीक हुए। मेहमानों और रिश्तेदारों ने ​महमूद और मुन्नी के सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें