फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमने निकले थे लड़के-लड़कियां, तेज रफ्तार ने ली दो की जान

Sun, 17 Dec 2017 05:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
कार से घूमने निकले युवक—युवतियों की जान पर रफ्तार कहर बनकर टूटी। इस हादसे में एक युवक और युवती की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा राजस्थान के पाली जिले में मंडिया रोड पर हुआ। बीती देर रात जोधपुर बाईपास पर तेज रफ्तार कार पलट गई। जानकारी के अनुसार कार में सवार जयपुर निवासी दीपक (29), तरुण बंसल (26), निशा नेगी (26) सोनिया राठौड़ (35) और आशी शर्मा (18) गंभीर घायल हो गए। बाद में इनमें से निशा और तरुण की मौत हो गई।
 
सदर थाना पुलिस के अनुसार ये सभी गहरे दोस्त है। तीन दिन पहले जयपुर से एक कार लेकर माउंट आबू घूमने निकले थे। वहां से उदयपुर होकर पाली जा रहे थे। इसी दौरान मंडिया रोड जोधपुर बाईपास पर पुनायता औद्योगिक क्षेत्र की तरफ जाने वाले मोड पर पहुंचते ही कार की गति काफी तेज होने के कारण वह अनियंत्रित हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पलटने के बाद ऊपर उछली और फिर से पलटियां खा गई

डेमो इमेज - फोटो : Demo pic
एक बार पलटने के बाद कार ऊपर तक उछली और फिर से पलटियां खा गई।  यह देखकर वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने मदद कर कार में फंसे पांचों युवक व युवतियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बांगड़ अस्पताल लाया गया।

इनमें युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तरुण ने अस्पताल में दम तोड़ा। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि हादसे का शिकार तरुण बंसल तथा घायल दीपक कुमार शेयर कारोबारी है। दीपक ने अपना आॅफिस जोधपुर के पावटा सी रोड पर खोल रखा है। इस सिलसिले में वे जोधपुर जा रहे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें