फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली गैस ने एक बच्ची सहित ली तीन की जान

Fri, 02 Jun 2017 12:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर में बीती रात्रि जहरीली गैस ने तीन लोगों की जान ले ली। जानकारी के अनुसार गांव दोतड़ी खेड़ा में मिठूसिंह नाम का युवक एक टैंक में गिर गया। इस युवक को देखने आया एक अन्य युवक भी इस टैंक में गिर गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर वहां पहुंची एक बालिका लीलाकंवर जब घटनास्थल पर पहुंची तब उसने भी टैंक के अंदर देखने का प्रयास किया लेकिन अज्ञात कारणों से वह भी गिर गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में इस टैंक के चारों और एकत्रित हो गए। इसके बाद सभी को टैंक से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार यह टैंक कई वर्षों से बंद था। जिसके कारण इसमें जहरीली गैस बन गई थी। जो इन लोगों की मौत का कारण बनी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें