फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: एक साथ हुए तीन बच्चे, महिला ने एक बेटा और दो बेटियों को दिया जन्म

Thu, 17 Nov 2022 11:19 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

राजस्थान में चूरू जिले के तारानगर की एक महिला ने मंगलवार दोपहर जयपुर के एसएमएस अस्पताल में तीन बच्चों को जन्म दिया है। प्रसव के बाद तीनों बच्चे और महिला स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
एक साथ हुए तीन बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू जिले में तारानगर के वार्ड-22 निवासी बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा की पत्नी सोनम देवी (32) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 12 नवंबर को जयपुर के एसएमएस अस्पताल की जनाना अस्पताल यूनिट में भर्ती करवाया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद यूनिट के वरिष्ठ चिकित्सक विशेषज्ञों ने सोनम देवी को अपनी देखरेख में लेकर उपचार शुरू किया। चिकित्सकों ने सोनम देवी की सोनोग्राफी करवाई तो पता चला कि सोनम देवी के पेट में तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन


यूनिट के डॉक्टर नीलम भारद्वाज, डॉक्टर पवन अग्रवाल, डॉक्टर नीलम, डॉक्टर हर्षिता और डॉक्टर कविता सहित अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने मंगलवार दोपहर को सोनम देवी का ऑपरेशन कर सुरक्षित डिलीवरी करवाई। सोनम देवी ने 12:20 मिनट पर एक लड़की और इसके एक मिनट बाद एक लड़का और एक लड़की को जन्म दिया। जन्म होने के बाद तीनों नवजात बच्चे और उसकी माता सोनम देवी एकदम स्वस्थ हैं।

अभी तीनों नवजात बच्चे और उनकी माता सोनम देवी जयपुर अस्पताल में ही भर्ती हैं। इससे पहले सोनम देवी के छह साल की एक लड़की भी है। वर्तमान में सोनम देवी के पति मुकेश शर्मा ने तारानगर के सरकारी अस्पताल में डेयरी कर रखी है। एक साथ तीन बच्चों के जन्म के बाद यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें