फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक—दूसरे को बचाने के चक्कर में डूबे तीन मासूम

Sat, 01 Jul 2017 07:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वे तीनों बारिश का लुत्फ उठाने के लिए घर से निकले थे उन्हें क्या पता था कि एक छोटी सी लापरवाही उनकी जिंदगी खत्म कर देगी। इसके बाद तो पूरे गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले से जुड़ी है। यहां के गंगापुरसिटी की पैमापुरा की ढाणी में रहने वाले तीन मासूम आज हुई बारिश का लुत्फ उठाने तालाब की ओर निकले। यहां तालाब के पास ही जब ये तीनों बारिश की बूंदो के बीच खेल रहे थे तभी अचानक तालाब के किनारे की मिट्टी धंस गई। इससे एक मासूम तालाब में गिर गया। अपने साथी को तालाब में डूबता देख दोनों अन्य बच्चों ने अपना हाथ बचाने के लिए बढ़ाया तो वे भी डूबने लगे। ऐसे में तीनों की डूबने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये तीनों बच्चे एक ही परिवार के थे। इनकी मौत की सूचना जैसे ही परिवार वालों तक पहुंची तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अचानक हुए इसे हादसे के बाद पूरी ढाणी में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें