फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए RPSC उप-सचिव को जान से मारने की धमकी

Wed, 20 Sep 2017 06:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग के उपसचिव को फोन पर जान से मार देने की धमकी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरपीएससी के उपसचिव भगवत सिंह राठौड़ को एक सिरफिरे ने जान से मारने की धमकी दे डाली। राठौड़ ने इसकी शिकायत अजमेर के सिविल लाइंस थाना पुलिस को दी है जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

सिविल लाइंस थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग के उपसचिव भगवत सिंह राठौड़ को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके फोन पर ये कहते हुए धमकी दी है कि वो आयोग में बैठकर नेगेटिव काम कर रहे हैं। अज्ञात शख्स ने उनसे कहा कि यदि अपनी कार्यशैली नहीं सुधारी तो वह उन्हें जान से मार देगा। राठौड़ ने तुरंत इस बात की सूचना सिविल लाइंस थाने को दी जिसके तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इसलिए दी धमकी

भगवत सिंह राठौड़ - फोटो : amar ujala
थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि जब पुलिस ने राठौड़ द्वारा दिए गए नंबर पर फोन किया तो वो जयपुर निवासी किसी मनीष नाम के शख्स का नंबर निकला। मामले के बारे में जानने पर पता चला कि मनीष नाम के व्यक्ति ने अपनी विधवा भाभी से शादी कर ली थी और उसकी सरकारी नौकरी के लिए आरपीएससी में फाइल लगवा रखी थी जो कि लंबित चल रही है।

फाइल के अधिकारियों तक पहुंचने में काफी देर होने से नाराज मनीष ने आयोग के उप सचिव को जान से मारने की धमकी दे डाली। फिलहाल पुलिस आरोपी मनीष की तलाश में जुट गई है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें