रोहिंग्या मुसलमानों को म्यांमार से निकालने के बाद उनका बांग्लादेश व भारत में पनाह लेने का सिलसिला जारी है। लेकिन रोहिंग्या समुदाय के आतंकी कनेक्शन होने के कारण भारत सरकार इन्हें देश में पनाह देने के मूड में नहीं है।
राजस्थान के जयपुर शहर में सैंकड़ों की संख्या में रोहिंग्या मुसलमान रह रहे हैं। जानकारी के अनुसार जयपुर शहर के चार पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में इनकी संख्या सबसे अधिक है।
गौरतलब है कि सरकार ने सप्रीम कोर्ट को बताया है कि देश में प्रमुख तौर पर चार राज्यों में रोहिंग्या मुसलमानों ने पनाह ले रखी है। इन राज्यों में दिल्ली, जम्मू कश्मीर, हरियाणा के साथ राजस्थान भी सम्मलित है।