फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर पुष्कर में आस्था की डुबकी

Wed, 10 May 2017 12:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
वैशाख माह की पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध का जन्मदिन मनाया जाता है। वहीं उत्तर भारत में बुध पूर्णिमा का आस्था के दृष्टि से खासा महत्व है। इस दिन तीर्थ स्थलों में स्थित पवित्र सरोवरों में डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है।
विज्ञापन


राजस्थान के पुष्कर में बुध पूर्णिमा के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। यहां देश—विदेश से जुटे श्रद्धालुओं ने बुधवार तड़के स्नान किया और भगवान ब्रह्मा के दर्शन किए। बुध पूर्णिमा के मौके पर यहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार शाम को यहां के सप्तऋषि घाट पर महाआरती का भी आयोजन किया जाना है। पुष्कर में बुध पूर्णिमा के मौके पर हुए स्नान के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी सहित विभिन्न यूरोपीय देशों से श्रद्धालु पहुंचे हैं। पुष्कर कस्बे में कई दिनों से इस आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें