फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्की से 12 लाख की नौकरी ठुकरा बेसहारा को सहारा देने भारत आई युवती

Wed, 14 Jun 2017 01:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जुलेहा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विदेशों से भारतीय महिलाओं का यहां आकर शादी करना और यहां की संस्कृति से अभिभुत होकर यहीं बस जाना अब आम बात हो गई है लेकिन तुर्की से आई एक युवती ने न सिर्फ यहां शादी की बल्कि शादी करने के अलावा तुर्की में 12 लाख रुपए का पैकेज छोड़कर वो एक खास मकसद लेकर भारत आई और अब वो अपने मकसद को पूरा भी कर रही है। 
विज्ञापन


तुर्की की रहने वाली जुलेहा को यहां के विमंदित बच्चों से इस कदर लगाव हुआ कि वो अपना सबकुछ छोड़कर उन्हें संभालने भारत आ गई। जुलेहा की पहले तो राजस्थान के कोटा के एक आर्टिस्ट सर्वेश हाड़ा से फेसबुक पर दोस्ती हुई जिसके बाद वो भारत आई और यहां उसने सर्वेश से शादी कर ली और विमंदित बच्चों को पढ़ाने और उन्हें संभालने का बीड़ा उठाया। इससे पहले जुलेहा तुर्की के अंकारा शहर में 12 लाख रुपए के सालाना पैकेज पर टीचर की नौकरी किया करती थी। जुलेहा के  पिता तुर्की के जाने माने बिल्डर भी है वहीं उनका भाई कनाडा में इंजीनियर है। 
विज्ञापन

फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदली, आज है कइयों का सहारा

सवेश हाड़ा और जुलेहा - फोटो : amar ujala
जुलेहा को अनुठी कलाओं के बारे में जानकारी लेना और उनसे जुड़े कलाकारों के बारे में जानने का काफी शौक था और इसी क्रम में उनकी दोस्ती कोटा के रहने वाले आर्टिस्ट सर्वेश हाड़ा से हुई। सर्वेश ने जुलेहा से चैटिंग के दौरान यहां के विमंदित बच्चों के बारे में बताया जिसके बाद जुलेहा को भारत आकर इन बच्चों को पढ़ाने और संभालने का ख्याल आया क्योंकि जुलेहा खुद भी तुर्की में रिहैबिलिटेशन सेंटर में काम कर चुकि है। इन सबके बीच जुलेहा और सर्वेश की दोस्ती प्यार में बदल गई और साल 2015 में जुलेहा ने भारत आकर सर्वेश से शादी कर ली। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें