फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सुंदर झील को ओढ़ाई जाएगी 1.5 किमी लंबी चूनर, मंत्री ने मांगी थी मन्नत

Tue, 03 Oct 2017 01:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राजसमंद झील - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एक कैबिनेट मंत्री द्वारा झील के ओवरफ्लो होने के लिए मांगी गई मन्नत पूरी होने के बाद झील को अब डेढ़ किलोमीटर लंबी चूनर ओढ़ाई जाएगी। झील को चूनर ओढ़ाए जाने के बाद बकायदा इसकी पूजा होगी और खुद मंत्री दो दिन की पदयात्रा पर रवाना होंगी। 
विज्ञापन


44 साल बाद उदयपुर संभाग की राजसमंद झील के भरने की खुशी में 6 अक्टूबर को राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी झील पूजन करेंगी। कार्यक्रम में प्रभु द्वारकाधीश के दर्शन कर झील का डेढ़ किलोमीटर लम्बी चुनरी ओढ़ाई जाएगी। इसके बाद माहेश्वरी दो दिवसीय पद यात्रा के लिए रवाना होंगी।

पदयात्रा कांकरोली राजनगर होते हुए पड़ासली पहुंचेगी। यहां पर रात्रि विश्राम किया जाएगा। इसके बाद दूसरे दिन सुबह पड़ासली से पदयात्रा सेवंत्री चारभुजा पहुंचेगी। चारभुजा में चारभुजानाथ के दर्शन व पूजा-अर्चना से पदयात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मंत्री भी रहेंगे मौजूद

राजसमंद झील - फोटो : Amar Ujala
किरण माहेश्वरी ने बताया कि उन्होंने मन्नत मानी थी कि ऐतिहासिक राजसमन्द झील भरने पर वे कांकरोली स्थित प्रभु श्री द्वारिकाधीश मन्दिर से चारभुजानाथ तक पदयात्रा करेंगी। प्रभु द्वारिकाधीश के दर्शन के बाद चुनरी महोत्सव कार्यक्रम होगा। इसमें झील की पूजा व चुनरी चढ़ाने के उपरान्त मंत्री माहेश्वरी आमजन को सम्बोधित करेंगी और चारभुजानाथ के लिए पदयात्रा पर निकल जाएंगी।

पदयात्रा कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पंचायत राजकीय मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़, जलसंसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप, संभाग के तीन सांसद हरिओमसिंह राठौड़ राजसमंद, सीपी जोशी चितौडगढ़ और अर्जुन मीणा उदयपुर आदि कार्यक्रम में भाग लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें