फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है जम्पिंग जैक के बर्थ डे सेलिब्रेशन का प्लान...

Fri, 07 Apr 2017 07:48 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जितेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिन्दी फिल्म जगत के जम्पिंग जैक कहे जाने वाले सदाबहार हीरो जीतेंद्र की बर्थ डे पार्टी जयपुर में होगी। जितेंद्र अपने पुराने दोस्तों और परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। जीतेंद्र का शुक्रवार को 75 वां जन्मदिन हैं। उनका जन्म 7 अप्रेल 1942 को हुआ था। इस खास मौके पर उनके साथ उनकी पूरी फैमिली और दोस्त होंगे। पार्टी की तैयारियां जोरों पर है। जन्मदिन के लिए एक खास प्लान तैयार किया गया है। इसमें गुरुवार को दिन में ख्वाजा की चौखट चूमी  और शाम को काले हनुमन मंदिर में पूजा की। वहीं अब बर्थ डे सेलिब्रेशन पार्टी शुक्रवार शाम को होगी।
विज्ञापन


गुरुवार को दोपहर में अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह जियारत करने चले गए। वहां एकता कपूर और जीतेंद्र ने ख्वाजा की दरगाह पर अकीदत के फूल चढ़ाए। शाम को उन्होंने लौटकर मंदिर में पूजा अर्चना की।

जानकारी के मुताबिक जीतेंद्र के इस जन्मदिन को बेहद खास बनाने के लिए शुक्रवार को होटल फेयर मोंट में पार्टी आयोजित की गई है। पार्टी में कई खास हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। इस पार्टी के खास होने का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरी पार्टी की प्लानिंग जीतेंद्र की वाइफ शोभा कपूर कर रही हैं। इस बारे में खुद जीतेंद्र का कहना है कि मैं जन्मदिन मनाना कम पसंद करता हूं, शोभा ने कहा तब जाकर मैं इसके लिए राजी हुआ हूं।  इस पार्टी में अभिनेता ऋषि कपूर, निर्माता निर्देशक राकेश रोशन होंगे। इसके अलावा जीतेंद्र, उनकी बेटी एकता, पत्नी शोभा कपूर भी पार्टी में मौजूद रहेंगी। पार्टी यादगार रहे इसके लिए खास इंतजाम  किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें