फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने किया राजस्थान के इस शख्स को फॉलो जानिए क्यों...

Wed, 05 Apr 2017 06:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आकाश जैन का पीएम को ट्विट - फोटो : twitter
विज्ञापन
राजस्थान के जालौर में जन्मे और अभी बैंगलुरु में कार्य कार्यरत आकाश जैन एकाएक सुर्खियों में आ गए। दरअसल इस शख्स ने अपनी बहन की शादी के कार्ड पर 'स्वच्छ भारत अभियान' का लोगो छपवा कर स्वच्छता का संदेश दिया। 
विज्ञापन


जैन ने यह कार्ड छपवाकर उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आॅफिशियल टि्वटर अकाउंट पर टैग किया। इसके साथ उन्होंने लिखा कि 'मेरे पिता विशेष तौर पर चाहते हैं कि मेरी बहन की शादी के कार्ड पर स्वच्छ भारत का लोगो छपे, जिसे हमने छपवा दिया है।' आकाश के इस ट्वीट के बाद ना सिर्फ पीएम ने इस पोस्ट को रीट्विट किया, बल्कि आकाश को फॉलो भी किया। अब आकाश पीएम द्वारा ट्विटर पर फॉलो किए जाने वालों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

पीएम 1698 लोगों को फॉलो करते हैं, जबकि उनके फॉलोअर्स की संख्या करीब दो करोड़ 86 लाख हैं। आकाश के इस ट्वीट के बाद उनके खुद के भी फॉलोअर्स की संख्या में इजाफा हो गया है। आकाश के पिता कांतिलाल नरेन्द्र मोदी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें